फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा अड़ा एक लाख के जेवरात ले उड़े

Sun, 31 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बिवांर में चोरी कर फें का गया बक्सा और सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर सात नौटंकी मैदान में बीती रात आधा दर्जन चोरों ने घर में घुसकर गृहस्वामी के तमंचा लगाकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी की मां पुनिया ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर सात निवासी शिवनारायन के घर में बीती रात उसकी मां पुनिया, पुत्री किरन, पुत्र सुदीप सो रहे थे। तभी मकान के बगल से एक खंडहर में चढ़कर रात करीब एक बजे आधा दर्जन चोर मकान में घुस आए। चोर जब कमरों के ताले काटने लगे तभी मां पुनिया की नींद खुल गई।

इस पर चोर सीने में तमंचा लगाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर, तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान उठा ले गए। गृहस्वामी के छोटे भाई अशोक विद्यार्थी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। घटना के बाद रात में ही पीड़िता पुनिया ने स्थानीय थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार,  बिवांर कस्बा निवासी टेलर उपकार पुत्र शीतल प्रसाद रोज की तरह परिवार के साथ खाना खा पीकर सो गया। रात दो बजे उसे खटपट की आवाज सुनाई दी। लेकिन  पत्नी ने कहा कि बिल्ली होगी। जिस पर वह फि र से लेट गया।

थोड़ी देर बाद जब मन नहीं माना तो उसने बिस्तर के बगल में रखे बक्से के ऊपर से मोबाइल उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो मोबाइल नहीं मिला। इस पर उसने कमरे की लाइट जला दी। जिसके बाद वह बगल वाले कमरे में गया तो वहां से  बक्सा गायब मिला और सामान बिखरा पड़ा था। रात में ही घर के अन्य सदस्यों को जगाकर चोरों को ढूढ़ने लगे।

कुछ पड़ोसी भी साथ हो गए। रात भर खोजने के बाद सुबह हीरानंद बालिका इंटर कालेज के पीछे बाउंड्री के बाहर झाड़ियों में बक्सा पड़ा मिला। चोर बक्से में रखे 11 हजार रुपये नगद व लगभग 50 हजार के सोने चांदी के जेवरात ले गए हैं। पीड़ित ने थाना बिवांर में चोरी की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें