फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज थाना पुलिस ने चार हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया

Sat, 14 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज थाना पुलिस ने चार हजार रुपये इनामी बदमाश सुनील शर्मा पुत्र देशपाल निवासी पोखरिया (सतना) को शुक्रवार की रात बिल्हरिया मठ (गुड़रामपुर) के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से दोनली बंदूक व तमंचा समेत बड़ी तादाद में कारतूस बरामद हुए।  शनिवार को पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने बताया कि अभियुक्त बलखड़िया गैंग में शामिल होने जा रहा था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

थाना पुलिस के हवाले से एसपी ने बताया कि अभियुक्त से बरामद दोनली बंदूक राम कुमार त्रिपाठी (राजाडाड़ी) की है। 22 अक्तूबर 1984 को राम कुमार हत्या कर बंदूक लूट ली गई थी। एसपी ने बताया यूपी और एमपी से अभियुक्त पर दो हजार रुपये का इनाम है। उन्होंने पुलिस टीम को 5000 रुपये से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


उधर, आरोपी सुनील ने बताया चाचा मिश्रीलाल की भोला यादव (फतेहगंज) ने हत्या कर दी थी। उसी को मारने के लिए उसने चार सदस्यीय गैंग बनाया था। इनमें दो सदस्य 10 दिन पूर्व जेल जा चुके हैं।

चौथा सदस्य छोटव गोड़ पुत्र झल्लू (गुड़रामपुर) फरार है। पुलिस उसे भी तलाश रही है। पत्रकार वार्ता में थानाध्यक्ष प्रेमपाल शुक्ल, एंटी डकैती प्रभारी  उमापति मिश्र, उप निरीक्षक शिवसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें