फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी लाइन ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मियों को पीटा

Fri, 03 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कस्बे के गैस एजेंसी मार्ग पर सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से नगर पंचायत चेयरमैन का भाई झुलस गया। गुस्साए परिजनों ने लाइन को ठीक करने गए विद्युत कर्मियों को जमकर पीटा। मारपीट का शिकार हुए लाइनमैन ने थाने मेें तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। घटना से
विज्ञापन


विद्युत कर्मियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर विद्युत कर्मियों को चलता कर दिया।शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे गैस एजेंसी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक सड़क में गिर गया। यहां से गुजर रहे चेयरमैन शिवनारायण सोनकर का भाई राजा भइया (55) तार की चपेट में

आकर झुलस गया। परिजनों ने इसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तार टूटने की सूचना पर लाइनमैन जगदीश वर्मा अपने साथी कर्मी लालमन, चंद्रपाल तथा एसपी शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और टूट तार को जोड़ने के लिए पोल में चढ़ने लगे। तभी राजा भइया के पुत्र बंटा, कल्लू, रविंद्र सोनकर
विज्ञापन


अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आ गए और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे व विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस पर विद्युत कर्मी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें टहला दिया। उधर, घटना की

सूचना पाकर उपखंड अधिकारी राहुल सिंह यादव अवर अभियंता जगदीश प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचे ओर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद तार जोड़ने का कार्य शुरू कराया। इस घटना से कस्बे में सुबह नौ से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम को लाइन जुड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें