फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को बांटे गए बैग

Sun, 05 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 58 लोगों को हज यात्रा पर जाने की स्वीकृत प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रियों का टीकाकरण कार्य पूरा कर निर्धारित मानक के मुताबिक सामान ले जाने को बैग वितरण किया।
विज्ञापन


कस्बे के मदरसा मकतब रहमानियां में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश हज कमेटी की ओर से आए राजीव सिंह, रवि त्यागी व सददाम हुसैन ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे बैग प्राप्त करने को अभिलेख तैयार कराए।

बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सामान लाने ले जाने के लिए निर्धारित साइज व वजन के बैग मुहैया करा रही है।

इसका पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। बताया कि हज यात्री सामान ले जाने के लिए बडे़ बडे़ बैगों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हवाई जहाज के सफर में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते इस वर्ष सभी हज यात्रियों को निर्धारित साइज व वजन का बैग ही ले जाने की अनुमति दी गई है। इसकी जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है।

इस दौरान मौलाना अताउर्रहमान व मदरसा यादगार मुहम्मदी के प्रधानाचार्य नसीम आलम सहित अन्य सहयोग में लगे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें