फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को उमस से मिली राहत

Tue, 14 Jul 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही तीखी धूप के निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। दोपहर करीब दो बजे अचानक बादलाें के छा जाने से करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बावजूद उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। शाम को भी बारिश हुई जिससे कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


तीन दिन से आसमान में बादलों के छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप के निकलने से लोग उमस से परेशान नजर आए। हालात यह रहे कि बिजली के पंखे कूलर की हवा भी बेकार साबित होने लगी।

दोपहर तेज झमाझम बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिली। मगर उमस के कम न होने से लोग परेशान रहे। तेज बारिश के कारण कोतवाली के पीछे व जिला अस्पताल को जाने वाले मार्ग में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें