फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने पत्नी को आग के हवाले किया, मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अाग
विज्ञापन
हमीरपुर। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी और भाग निकला। शोरशराबा सुन चचिया ससुर ने आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिवांर थाना व कस्बा निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उसकी बहन गीता देवी (26) की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के विदोखर गांव निवासी आनंद मोहन सिंह के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। आरोप लगाया कि उसका जीजा आनंद मोहन शराब पीने का आदी है।

बहन के विरोध करने पर अक्सर मारपीट करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जीजा ने उसकी बहन को मारापीटा। इसकी जानकारी बहन ने उसे फोन पर दी। कुछ देर बाद गीतादेवी के चचिया ससुर जगमोहन ने गोविंद को फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सूचना पाकर वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां गीतादेवी ने बताया कि पति ने उसके शरीर में आग लगा दी और भाग निकला। सास हीरामणी व ससुर शिवमोहन भी घर पर नहीं थे।  शोरशराबा करने पर घर के पास दूसरे घर में रह रहे चचिया ससुर जगमोहन ने जाकर उसकी जान बचाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। गोविंद ने बताया कि कानपुर में देर रात बहन की मौत हो गई। बताया कि उत्पीड़न किए जाने की थाने में कई बार शिकायत की मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बहन को आग लगाकर मार डालने वाले जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें