कुरारा क्षेत्र के भैंसापाली गांव को गई जर्जर बिजली लाइन का फाल्ट
लाइनमैनों ने जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी। वहीं एकल पेयजल योजना में विद्युत
आपूर्ति शुरू होते ही गंाव की पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई। इस मामले में
ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
क्षेत्र के भैसापाली गांव
में एकल पेयजल योजना के चालू न होने से पेयजल संकट गहराया था। इस योजना को
जाने वाली बिजली लाइन बीते एक माह से फाल्ट ठीक न होने से बंद चल रही थी।
जिससे ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। गंाव के मोहर
सिंह, कुबेर सिंह, शिवप्रसाद, बिनोद दुबे का कहना था कि कुशौलीपुरवा गांव
से मंदिर तक विद्युत लाइन के तार जर्जर होने से आए दिन टूटने के चलते
लाइनमैनों ने इसे जोड़ना बंद कर दिया था।
जिससे गांव में संचालित एकल पेयजल
योजना एक माह तक बंद रही। तालाबों में कीचड़युक्त पानी होने से मवेशियों
को पानी पिलाने का संकट भी छाया था। गांव में एक माह से पेयजल का संकट झेल
रहे ग्रामीणों ने सुबह मोबाइल पर अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
मंगलवार 16
जुलाई को इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने
के बाद विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने जर्जर लाइन को जोड़ कर विद्युत
आपूर्ति चालू कर दी।
एकल पेयजल योजना में विद्युत पहुंचते ही गंाव के
ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट समाप्त हो गया। वहीं गंाव के बस्ती के
बीच में खराब हैंडपंपों को सचिव ने सही करवाने का काम शुरू करा दिया है।