फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़सर में आवारा सांड ने किसान को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर में सांड ने किसान को किया घायल
विज्ञापन

खेतों में कर रहा था काम, अस्पताल में भर्ती, पसलियों में आए दो फ्रेक्चर
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में सांड ने किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। किसान जब खेतों में कार्य कर रहा था, तब सांड ने उस पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने संाड को भगाया और किसान की जान बचाई। घायल किसान बड़सर अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे पेट्रोल पंप के नजदीक धर्म चंद पुत्र सुख राम अपने खेतों में काम कर रहा था। उसी समय सांड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। धर्म चंद की आवाज सुनकर पड़ोसी सतीश कुमार, देश राज आदि आए और सांड को भगाया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल की एक्स-रे रिपोर्ट में पसलियों में दो फ्रेक्चर पाए गए हैं। स्थानीय निवासी एवं पूर्व उपप्रधान देश राज का कहना है कि सांड के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों को खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। सांड पहले भी धर्म चंद सहित आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका हैं। उन्होंने प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलवाने की मांग की है। बीएमओ बड़सर अस्पताल एचआर कालिया का कहना है कि सांड के हमले से घायल एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। एक्स-रे रिपोर्ट में उसकी पसलियों में फ्रेक्चर आया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें