फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के कजियाना मोहल्ले में मंगलवार की सुबह शौचालय निर्माण के मामले में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है, जिसमें एक घायल के अधिक चोटे होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कजियाना मोहल्ला निवासी खातून बेगम पत्नी हैदरअली ने पुलिस को बताया कि वह अपने शौचालय के गड्ढे में सीट रखवाने के लिए निर्माण सामग्री इकट्ठा कर रही थी। तभी जमीनी विवाद को लेकर उसे इस्लाम पुत्र रमजान, सैफ अली पुत्र इस्लाम अली, गुड्डो पत्नी इस्लाम अली, आसमां पुत्री इस्लाम अली गाली गलौज कर मारने पीटने लगे। उधर रईसा पत्नी इस्लाम अली उर्फ बबलू ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में खातून व उसकी बेटी नेहा को कब्जा करने से मना किया तो गाली गलौज देते हुए मारापीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक भिड़े
दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें