फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर जान बचाने वाला छात्र दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर जान बचाने वाला छात्र अभी खासा दहशत में है। अभी वह घर में किसी से बात नहीं कर रहा। पिता के मुताबिक बच्चे के हालत सामान्य होते ही वह मामले से संबंधित तहरीर पुलिस में देंगे।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी दिनेश दीक्षित का पुत्र रवि (12) सरीला कस्बा स्थित अभिनव प्रज्ञा आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। गुरुवार की सुबह विद्यालय जाने को वह आटो में सवार होकर जरिया पहुंचा। जहां से दूसरा साधन पकड़ने के इंतजार में था तभी स्कार्पियो में सवार अज्ञात युवक आए और छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर स्कार्पियों में डालकर ले गए थे। अपहरणकर्ता छात्र को कानपुर की ओर ले जा रहे थे। तभी छात्र को रास्ते में कुछ होश आने पर वह बेेहोशी की हालत में चुपचाप लेटा रहा। स्कार्पियो जैसे ही मुख्यालय के यमुना नदी पुल के पास पहुुंची और उसकी रफ्तार धीमी हुई तभी छात्र ने गेट खोला और कूद गया। इसके बाद स्कार्पियों सवार अपहरणकर्ताओं ने बिना कोई रिस्क लिए आगे बढ़ गए। इधर रोते बिलखते छात्र को मुख्यालय के मेरापुर निवासी धर्मेंद्र ने उससे बात कर उसकी पीड़ा जानी और परिजनों को सूचना दी। छात्र के पिता दिनेश दीक्षित ने बताया कि उसका पुत्र अभी घबराया और डरा सहमा है। इस पर वह कुछ बता नहीं रहा है। कहा कि बच्चे से बात होने के बाद वह तहरीर देंगे।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागा छात्र दहशत में
स्कार्पियो से कूदकर बचाई थी जान, सामान्य हालत होने पर देंगे तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें