मौदहा। ओवरलोडिंग को लेकर रविवार रात एसडीएम ने सिसोलर मार्ग पर छापेमारी की। जिसमें 22 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर करीब साढ़े आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दो सप्ताह से की जा रही कार्रवाई में अब तक 50 से अधिक ओवर लोड ट्रकों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं।
रविवार रात 10 से तीन बजे तक सिसोलर मार्ग पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, एआरटीओ रामवृक्ष सोनकर, सिसोलर एसओ प्रदीप यादव ने करीब 22 ओवरलोड ट्रक पकड़कर आनलाइन जुर्माना किया। एसडीएम ने बताया कहीं भी किसी तरीके से अवैध रूप से मौरंग ले जाने की सूचना मिलती है। उस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो