फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान विकलांग युवक ने लगाई आग मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। बीमारी से परेशान एक दिव्यांग युवक ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के अकौना गांव निवासी रामदयाल अहिरवार ने बताया कि वह अपनी बहू गुड्डी और नातिन ज्योति के साथ शिकोहाबाद ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गया था। घर पर उसका पुत्र रमेश (42) और पत्नी कलावती थी। गुरुवार की शाम उसके पुत्र ने सूना घर पाकर आग लगा ली। बताया कि 15 दिन पहले उसका पुत्र चबूतरे से नीचे गिर गया था, जिसमें उसका एक पैर टूट गया था, जिससे वह परेशान रहता था। पिता ने बताया कि वह बीमार भी रहता था। उसे अपनी बेटी की शादी की चिंता भी सता रही थी। पुत्र की मौत पर माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बीमारी से परेशान दिव्यांग ने लगाई आग, मौत
बेटी की शादी और पैर टूटने से रहता था परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें