फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक सप्ताह पूर्व चार पहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा चालक को बंधक बना ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर ले जाने के मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना के शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।


सात जनवरी 2018 की रात कानपुर देहात के थाना अकबरपुर निवासी गोविंद पुत्र मदन राजपूत कानपुर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कबरई गिट्टी लादने आ रहा था। नारायच व मवइया के बीच इंडिका सवार पांच बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे मारपीट कर बंधक बना लिया और ट्रैक्टर-ट्राली, मोबाइल व नगदी लूट ली। उसके हाथ पैर बांध चंदौखी के वीरान इलाके में फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह चंदौखी गांव पहुंच गोविंद ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने यूपी 100 पुलिस को बुलाकर गोविंद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। ट्रैक्टर मालिक किशन लाल शिवहरे निवासी किदवई नगर कानपुर ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जिसमें उन्हें घटना के बारे में अहम सुराग लगे हैं। इस पर उन्होंने उक्त घटना के शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा किया है।

-अहम सुराग मिलने से घटना के शीघ्र पर्दाफाश का दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें