फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। नोएडा में आटो चलाकर रोजी रोटी कमाने वाले युवक की गांव के ही दो भाइयों ने पैसे के लेनदेन में केरोसिन डालकर जला दिया। मृतक के बड़े भाई ने नोएडा के सूरजपुर थाने में दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपी हैं। रविवार को युवक का शव गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आक्रोश को देखते पुलिस फोर्स ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया।

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी रामबाबू पुत्र भूरेलाल प्रजापति ने बताया कि नोएडा के डेल्टा टू में किराये पर रहकर वह अपने भाई संतराम (18) के साथ आटो चलाकर रोजी रोटी कमाता था। बताया वह चार फरवरी को गांव चला आया था। इस बीच सात फरवरी को गांव निवासी सगे भाई संतोष साहू व राजू साहू उसके भाई के पास कमरे में पहुंचे। आरोप लगाया उसके भाई से आटो के पैसों को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने बैठकर शराब पी। रामबाबू का आरोप है इसके बाद आरोपी भाइयों ने मिलकर संतराम के हाथ पैर बांध दिए। उसे जला दिया। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और यूपी 100 को सूचित किया। संतराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। नौ फरवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। यहां परिजनों में आक्रोश पनपने देख पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया। मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ नोएडा के सूरजपुर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परिजनों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का लगाया आरोप
आक्रोश को देखते पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कराया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें