फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थाना क्षेत्र में मौहर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एएनएम की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। एक माह के अंदर यह तीसरी घटना है। जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं प्रधान ने एएनएम के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है। इस बारे में डिप्टी सीएमओ ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


सिसोलर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी राजाकली (22) की शादी एक वर्ष पूर्व मौहर गांव निवासी रामराज निषाद से हुई थी। राजाकली को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी जेठानी तिजिया ने मंगलवार सुबह 10 बजे उसे मौहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

अस्पताल में तैनात एएनएम कल्पना ने सामान्य प्रसव होने की बात कहकर उसे भर्ती कर लिया था, लेकिन प्रसव के दौरान राजाकली की हालत बिगड़ गई और प्रसव के दौरान ही वह बेहोश हो गई। जेठानी तिजिया ने बताया राजाकली की हालत खराब होने पर उसी हालत में एएनएम ने एंबुलेंस मंगाकर उसे सदर अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


बताया सदर अस्पताल में फंसे बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी थी। उसने बताया किसी वबाल से बचने के लिए अस्पताल कर्मियों ने उसके अनपढ़ होने पर कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। जच्चा व बच्चा को गांव भिजवा दिया गया।

इस मामले में ग्राम प्रधान भागवत निषाद ने बताया दोनों के शव अभी गांव में रखे हैं। मृतका का पति रामराज सूरत में नौकरी करता है उसे बुलाया गया है। उसके आने पर एएनएम के खिलाफ शिकायत की जाएगी। उधर सुमेरपुर के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. रामऔतार निषाद ने कहा इस मामले की उन्हें सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा वह शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इनकी हुईं मौतें
मौहर पीएचसी में 13 सितंबर को भौनिया गांव निवासी ज्ञानवती पाल (24) की मौत हुई थी। उसे दूसरा बच्चा हुआ था। 14 सितंबर को किसवाही निवासी नीलम (24) पत्नी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हुई। उसे भी दूसरा बच्चा हुआ था। अब यह तीसरी घटना है, जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों की जान गई।
विज्ञापन



परिजनों ने एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप, डिप्टी सीएमओ ने कहा, होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें