फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईयां पर तीसरी बार हुआ जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्योरा। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पत्योरा के मजरा मुच्छीताला निवासी एक निराश्रित बेवा को पड़ोसी ने पीट पीट कर बेदम कर दिया। तीसरी बार हुए जानलेवा हमले में पीड़िता के सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के पुत्र ने सुमेरपुर में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मजरा मुच्छीताला निवासी बेवा रामकली पत्नी चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि गांव के स्कूल में रसोइया है, जिससे परिवार का गुजारा होता है। बताया कि बुधवार को सुबह करीब आठ बजे घर के पीछे उपले (कंडे) पाथ रही थी। तभी पड़ोसी बसीराम पुत्र शंकर निषाद व उसकी पत्नी रन्नो गाली गलौज कर उपले चुराने का आरोप लगाने लगे। दोनों लोग उसे मारने पीटने लगे। बसीराम ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। बताया कि उसके पुत्र ने सुमेरपुर ले जाकर उसका उपचार कराया। पीड़िता ने बताया कि इसके पहले भी यही लोग दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट सुमेरपुर थाने में दर्ज है। हल्का इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

रसोइया पर तीसरी बार हुआ जानलेवा हमला
-कंडे चोरी करने का आरोप लगा दंपति ने पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें