फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे ललकारा फिर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के हुसैनगंज कमराहा मोहल्ला में सोमवार रात चार बाइक सवार चार लोगों ने ललकाते एक व्यक्ति को बाहर आने को कहा। गाली गलौज कर एक फायर झोंक दिया। जब तक इन्हें पकड़ने को लोग दौड़े वह भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कमराहा मोहल्ले की शबनम पत्नी मोहम्मद अहमद उर्फ अच्छन पहलवान ने बताया कि रात करीब नौ बजे दो बाइकों से चार लोग असलहा लहराते हुए उसके दरवाजे पर चढ़ गए। जहां उसके पुत्र व पति को गाली देते हुए ललकारने लगे। कहा कि बाहर निकलो बच कर नहीं जा पाओगे। इसी बीच मलीकुआं चौराहा निवासी मजीद नाम के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली घर के दरवाजे को छेदती हुई अंदर गिरी। जहां उसकी पुत्री पढ़ाई कर रही थी। गोली की आवाज सुन पुत्री बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप लगाया कि आसिफ ने छत की तरफ फायर कर गाली गलौज करते रहे। इसी बीच जब तक लोग एकत्र हुए पकड़े जाने के भय से आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि माजिद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मामले दर्ज है। पुलिस ने मजीद उसके भाई आसिफ, फरीद व वहीद पुत्रगण हमीद पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घर के दरवाजे ललकारा फिर किया फायर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें