फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने गए मजदूर से हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के बिंदपुरी गांव निवासी मजदूर के साथ दो युवकों ने टप्पेबाजी की। आवास निर्माण को निकाली 25 हजार रुपये टप्पेबाज झांसा देकर ले उड़े। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिंदपुरी गांव निवासी मजदूर रामविलास निषाद पुत्र मुसुवा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास आवंटित हुआ है। इसके लिए दूसरी किस्त के 70 हजार रुपये उसके खाते में आए हैं। बताया कि शुक्रवार को वह 35 हजार रुपये लेकर कस्बे में सरिया, सीमेंट आदि खरीद करने आया। इसमें 10 हजार रुपये दुकानदार को दे दिए। बताया कि बेरी तिराहे के पास दुकान में सब्जी खरीद रहा था। तभी अज्ञात दो लोग उसके पास आए व अपनी जेब में रखे रुमाल में बंधे कागज के नोटों के ऊपर 500 का नोट दिखाकर कहा कि अपने रुपये हमें दे दो व इसमें दस हजार अधिक हैं तुम रख लो। तथा एक तरफ से रुमाल खोलकर पांच सौ का नोट दिया। उनके झांसे मेें आकर उसने जेब में पड़े 25 हजार रुपये एक पांच सौ का नोट लगा था। इस घटना से मजदूर के होश उड़ गए। बताया कि घटना के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गए। उनकी खोजबीन करता रहा। उसने ठगी का शिकार होने के बाद अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मजदूर से 25 हजार की ठगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें