राठ। सीएचसी में प्रसव के एक घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी।
कोतवाली के बड़ा गांव निवासी राजबहादुर ने बताया उसके छोटे भाई कमलेश की पत्नी जयंती को शुक्रवार शाम करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसे सीएचसी ले गए। जहां रात करीब डेढ़ बजे एक कन्या का जन्म हुआ।
जयंती की सास उर्मिला ने बताया करीब एक घंटे बाद मासूम बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जब स्टाफ नर्स से देख लेने के लिए कहा तो उसने अनसुना कर दिया। स्टाफ नर्स उस दौरान सो रही थी। बताया उसने आशा उमादेवी से भी कहा।
उमा ने कहा कि स्टाफ नर्स को जगाएंगी तो वह नाराज होंगी। बताया स्टाफ नर्स सोने में व्यस्त रही। इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। स्टाफ नर्स को जब जानकारी हुई तो वह पहुंची। चिकित्सकों ने जब नवजात को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
राजबहादुर ने बताया नर्स ने पांच सौ रुपये लिए थे। आरोप लगाते हुए बताया कि स्टाफ नर्स समृद्धि है। जिसकी लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को महिला को भर्ती कराया गया था
अमर उजाला ब्यूरो