फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरीला। जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव में सरकारी हैंडपंप पर काबिज दबंग का पुलिस व प्रशानिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। आरोप था कि वह किसी को पानी नहीं लेने दे रहा था। पड़ोसी की तहरीर पर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धगवां गांव निवासी रामप्रकाश के दरवाजे के सामने बने चबूतरे पर सरकारी हैंडपंप लगा है। आरोप है कि रामप्रकाश ने हैंडपंप में समर्सिबल डालकर हैंडपंप अपने कब्जे में कर लिया और आसपास के लोगों को पानी नहीं भरने दे रहा है। इसकी सूचना पड़ोसी विनोद एसडीएम जुबेर वेग से की थी। नए तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सही पाए जाने पर सरकारी हैंडपंप को रामप्रसाद से मुक्त करा दिया गया है तथा उसमें डला सबमर्सिबल भी हटवा दिया गया है। थानाध्यक्ष जरिया रामजीत गौण ने बताया कि पड़ोसी विनोद की तहरीर पर आरोपी पर सार्वजनिक संपति पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव पहुंचकर हैंडपंप से कब्जा हटवाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें