फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित करके जलाकर मार डाला। घटना के दो माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। मृतका के भाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन रामदेवी का विवाह 2004 में रम्मन पुत्र राजाराम निवासी फतेहपुर रोशनाई थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति रम्मन, ससुर राजाराम, सास व देवर गोविंद आदि दहेज में एक लाख रुपये नगद लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बीते दो फरवरी को ससुरालीजनों ने रामदेवी को प्रताड़ित करते हुए उसे जलाकर मार डाला। मृतका के भाई ने बताया कि उसने अकबरपुर पुलिस के साथ कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा चुका है। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज न करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें