फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की चादरों के बस से रगड़ने पर दो यात्री गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बस के बगल से लोडर पर लदी लोहे की चादरें रगड़ती गुजरीं तो बस के शीशे टूट गए और खिड़की के किनारे बैठे दो यात्री घायल हो गए। एक घायल को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।


रविवार दोपहर करीब दो बजे राठ डिपो की रोडवेज बस राठ जा रही थी। बस ने हाईवे पर जैसे ही बेतवा पुल पार किया कि सुमेरपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित लोडर पर क्रासिंग के दौरान लोहे की चादरें रगड़ गईं। बस में खिड़की की साइड में बैठकर सफर कर रहे थाना बिवांर के छानीखुर्द गांव निवासी छोटेलाल (45) पुत्र भगवानदीन विश्वकर्मा व मुस्करा कस्बे के चुडैरा मोहल्ले का परमलाल (35) पुत्र जीवनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों खिड़की के शीशे खोलकर हाथ रखे थे। यूपी 100 पुलिस ने 108 एंबुलेस के जरिए घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। परमलाल ने सदर अस्पताल में बताया कि वह कानपुर से शादी में शामिल होकर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानीखुर्द निवासी छोटेलाल रिश्तेदारी में भैंसापाली थाना कुरारा से लौटकर गांव जा रहा था। सदर अस्पताल के चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि छोटेलाल के दाहिने हाथ में गहरा जख्म होने से खून निकल गया है। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया है। वहीं परमलाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस के चालक नाजिर खां व परिचालक बजरंग तिवारी ने बताया कि पुल क्रास करते लोडर चालक की लापरवाही से घटना हुई है। इससे उसकी बस के शीशे टूट गए।

-लोडर पर लदी चादरें बस के बगल से निकलीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें