फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदवारी घुरौली खदान में छापेमारी कर तीन पोकलैंड मशीने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने खनिज अधिकारियों व पुलिस फोर्स के साथ चिकासी थानाक्षेत्र के चंदवारी घुरौली में बेतवा नदी में संचालित मौरंग खदान में छापेमारी की।
विज्ञापन


जहां खदान में संचालित तीन पोकलैंड मशीनों सहित एक ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से पट्टाधारक व ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा रहा।


जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध मौरंग खनन व ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार की रात एसडीएम जुबेर बेग ने खनिज विभाग के जितेंद्र सिंह व चिकासी थाना प्रभारी निरीक्षक आर के पटेल के साथ चंदवारी घुरौली खदान में छापेमारी की।

जहां अवैध रूप से जलधारा से मौरंग खनन करते पाया। यहां एनजीटी की नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पोकलैंड की मशीनों से मौरंग खनन करते पाए जाने पर तीन पोकलैंड मशीनों व एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त है। कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़ी गई मशीनों को चिकासी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

खनिज सर्वेक्षक जितेंद्र सिंह ने खदान को सीज कर पट्टाधारक के खिलाफ थाना चिकासी में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी व खनिज विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन


चंदवारी घुरौली खदान में छापेमारी कर तीन पोकलैंड मशीनें पकड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें