मिलावटी शराब बनाने वाले पकड़े
झांसी। कोतवाली व स्वॉट टीम ने एक बार फिर मिलावटी शराब बनाने वाले तीन लोगों को दबोचा। उनके पास से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बनाने का सामान मिला है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी विजय पांडेय को सूचना मिली कि नारायण बाग रोड स्थित हज़रत खाकी शाह दरगाह के पास खड़े तीन लोग मिलावटी शराब बनाकर बेचने की फिराक में है। टीम ने मौके पर दबिश देकर दो बाइकोें पर सवार तीन लोगाें को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से 315 खाली शराब की बोतलों के ढक्कन, 437 देशी शराब के क्वार्टर, 405 बारकोड, देशी शराब के 315 भरे क्वार्टर व तीन लीटर ओपी केमिकल बरामद की। इसके अलावा तीनों के पास से दो मोबाइल, प्लास्टिक की कुप्पी भी मिली। पूछताछ के लिए तीनों को थाने लाया गया। तीनों ने अपने नाम थाना पूंछ के चितगुआं गांव निवासी आशुतोष पाल, थाना बड़ागांव के गढ़मऊ निवासी राजकुमार झा और नागर बताए। तीनों ने बताया कि वे ओपी व अन्य केमिकल से शराब बनाकर बेचा करते थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सदस्य अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े पैैमाने पर शराब बनाकर बेच रहे थे। पुलिस को पूछताछ में र्कई महत्वपूूर्ण जानकारियां भी मिली हैं, जिस पर पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। टीम में बड़ागांव गेट चौैकी प्रभारी संजीव कुमार जादौन, योगेेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, शैैलेंद्र चौैहान, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर, विक्रम सिंह, सोमेश यादव मौजूद रहे।