फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जलालपुर गांव किनारे बीहड़ में 45 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला। करीब आठ माह पहले मृतक के बड़े भाई ने भी इसी पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जलालपुर निवासी राजेंद्र पांडेय के तीन बेटे हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। बड़े बेटे अरुण व छोटे बेटे अशोक की शादी नहीं हुई थी। जबकि मझला बेटा प्रमोद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। अरुण व अशोक बड़ी ही तंगहाली का जीवन जीते थे। दोनों शराब के लती थे। ग्रामीणों से खाना मांग मांग कर पेट पाल रहे थे। रविवार सुबह अशोक (45) का शव गांव के किनारे बीहड़ में पेड़ से लटका मिला।

मृतक के भाई प्रमोद ने पुलिस को बताया उसका भाई शराब का लती था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटके होने की जानकारी दी थी। मृतक अशोक शनिवार की शाम से लापता था। बताया करीब आठ माह पहले बड़े भाई अरुण ने भी इसी पेड़ से फांसी में लटक कर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


अरुण की मौत के बाद से वह तनाव में रहता था और अक्सर आत्महत्या करने की बात कहता था। एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें