फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के मैनेजर व दो कर्मी पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उपभोक्ताओं का पैसा लेकर भागने की फिराक के पहले ही स्वाट टीम ने एक चिटफंड कंपनी के मैनेजर व दूसरी कंपनी के दो कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। अवकाश का दिन होने से बैंक अधिकारी नहीं आ सके।


कई दिनों से बंद चल रहे कंपनी के एक कार्यालय को लेकर लोगों में आशंका रही कि कंपनी उनका पैसा लेकर भाग गई है। इस पर कई उपभोक्ताओं ने शिकायत तहसील दिवस व थाने में कर दी। तभी से पुलिस ने इनकी टोल लेनी शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट टीम व सर्विलांस टीम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मुख्यालय के बलदाऊ मंदिर के सामने खुले एक चिटफंड इनफो केयर कंपनी के मैनेजर विकास निगम को शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी कंपनी के दो कर्मचारियों को पिछली रात हिरासत में लिया जा चुका है। इनसे पूछताछ कोतवाली में की जा रही है। बताया कि दो कंपनी के कर्मी भागने की फिराक में थे। बताया कि मामला फाइनेंस से संबंधित होने पर बैंक अधिकारियों को बुलाया गया। मगर शनिवार को अवकाश के कारण बैंक अधिकारी नहीं आ सके जिससे पूछताछ नहीं हो सकी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। तथ्यात्मक जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-स्वाट टीम ने की कार्रवाई, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें