फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को दबोच किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


हमीरपुर। घर जा रही किशोरी को युवक दबोचकर अपने घर ले गया। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को वह अपने पुत्र के साथ मौरंग लेने नदी गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री व छोटा पुत्र घर में थे। शाम करीब पांच बजे पुत्री गोबर फेंकने घर से बाहर गई थी।
विज्ञापन


वापस घर लौटते समय रास्ते में गांव निवासी विजय उर्फ कोमल उसकी पुत्री को पकड़कर अपने घर ले गया जहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घर वापस आने पर पुत्री ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन


कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें