फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की आरटीओ ऑफिस में दबिश, रिकॉर्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने शुक्रवार को एक बार फिर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में दबिश दी। विजिलेंस टीम ने कार्यालय में जरूरी रिकॉर्ड खंगाला। विजिलेंस टीम ने कार्यालय से जरूरी दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। टीम ने करीब साढ़े पांच घंटे तक आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड जांचा। विजिलेंस ने बीते माह एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था। विजिलेंस ब्यूरो को काफी समय से आरटीओ कार्यालय में समय पर वाहनों के पंजीकरण संबंधी काम न होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके अलावा चालान किए गए वाहनों का मनमाना जुर्माना वसूलने, वाहनों की आरसी देने में समय लगाने जैसी शिकायतें भी मिल रहीं थीं। इसके चलते विजिलेंस टीम ने एएसपी बलबीर सिंह के नेतृत्व में दबिश दी। करीब साढ़े पांच घंटे तक विजिलेंस टीम ने आरटीओ कार्यालय के दस्तावेज जांचे। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग के एएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि लोगों की शिकायतों के आधार पर आरटीओ कार्यालय में दबिश दी गई है। करीब साढ़े पांच घंटे तक टीम ने आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड चेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें