फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख बकाया, 7 लाख रुपये की वसूली, 122 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। (सहारनपुर) विद्युत निगम की टीम द्वारा बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर और राज्जुपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया। जिसके चलते 122 लोगों के बिजली के कनेक्शन काटे गए, जबकि 7 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता पंकज कुमार गोयल के सख्त आदेशों के बाद निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए पूरी तरह कमर कसी हुई है। जिसके चलते लगातार देवबंद क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में विद्युत टीम ने नगर और राज्जुपुर गांव में अभियान चलाया। जहां टीम ने 7 लाख रुपये की वसूली करते हुए करीब 122 लोगों के कनेक्शन काटे। जबकि बिजली चोरी के आरोप में अवर अभियंता रामपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि मुख्य अभियंता (विद्युत) पंकज गोयल के सख्त आदेश हैं कि बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान जारी रखा जाएगा। राज्जुपुर गांव में निगम का करीब 32 लाख रुपये बकाया है। शुक्रवार को हुई छापेमारी में 7 लाख रुपये की वसूली की गई है। छापामारी टीम में उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी, राहुल बंसल, सत्यप्रकाश, मौ. जीशान, अजय कुमार, श्याम कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें