फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गंदे मैसेज आने से आहत छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसकी मां ने एक महाविद्यालय के छात्रों पर कुछ पुत्री को परेशान करने व उसके मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजने के साथ फोन पर गंदी बातें करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी से आहत होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने मोबाइल से नंबर निकालकर मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पंचनामा भरने आए दरोगा अनिल यादव ने मोबाइल कब्जे में लिया है।

छात्रा ने बुधवार सुबह घर पर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख पड़ोसी एकत्र हो गए। लेकिन तब तक गंभीर रूप से जली छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। इसके बाद मुस्करा पुलिस को जानकारी दी गई। मुस्करा के एक गांव निवासी छात्रा हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन


इस मामले में उसके पिता ने कहा मंगलवार को विज्ञान का पेपर देकर आने के बाद से ही परेशान थी। बुधवार सुबह 9 बजे जब वह खेतों में बकरी चराने चला गया और उसकी पत्नी भी पर चली गई। तभी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। उधर मृतका की मां ने कहा महाविद्यालय के कुछ छात्र पिछले कुछ दिनों से उसकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। उसकी पुत्री के मोबाइल पर गंदे मैसेज के साथ गंदी बातें करते थे। जिसको लेकर उसकी पुत्री परेशान रहती थी। उधर पंचनामा भरने आए दरोगा अनिल यादव ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने मैसेज के साथ युवकों पर गंदी बातें करने का भी आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें