फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले में चालक को आरएम ने किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। एआरएम के साथ हुई पिटाई के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर आरएम बांदा ने भ्रष्टाचार के दूसरे मामले में दोषी पाए गए एक नियमित चालक को बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल आरोपी चालक एआरएम पिटाई मामले में कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन

पिछले आठ फरवरी को एआरएम सुहेल अहमद से खुन्नस खाए संविदा चालक व परिचालकों ने बेरहमी से पिटाई की थी। पीड़ित एआरएम ने आठ को नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी चालक गयाशुद्दीन, परिचालक धीरज गुप्ता व सुरेंद्र प्रताप सिंह को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। एआरएम ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा संजीव कुमार ने एक पुराने भ्रष्टाचार के मामले में डिपो के नियमित चालक गयाशुद्दीन को बर्खास्त कर दिया है। बताया कि इस चालक को अर्से पहले बिना टिकट के पकड़ा गया था, जिसकी जांच चल रही थी। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले में चालक को आरएम ने किया बर्खास्त
-एआरएम पिटाई मामले में फरार आरोपियों की नहीं हो गिरफ्तारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें