फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ चला अभियान, चार हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को वेलेंटाइन डे पर पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्ध चार युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया। रात में भी कई जगहों पर छापेमारी हुई। हालांकि पुलिस को देखते ही युवक फरार हो गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों चेतावनी देते हुए उनके घरवालों को बुलाया और उन्हें उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे दिन नगर में चक्रमण कर पुलिस संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ करती रही। राबर्ट्सगंज कोतवाल सीपी पांडेय, महिला थानाध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित इको प्वाइंट, रौप गांव में स्थित पंचमुखी मंदिर, सोन कैनाल पंप आदि जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू की तो वे गोल मटोल जवाब देने लगे। महिला एसओ ने चोरों के घरवालों को नंबर लेकर उनसे बात किया, फिर मौके पर बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया। वेलेंटाइन डे के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक किरीट राठोठ ने सभी क्षेत्राधिकारियों को मानीटरिंग करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें