मौदहा (हमीरपुर)। महोबा जिले के थाना कबरई के मवई गांव निवासी छोटेलाल (40) पुत्र रामप्रसाद के साले अरविंद ने बताया उसके जीजा बीमार थे।
जिसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने स्नान किया और कपड़े पहन रहे थे, तभी चकराकर गिर गए। परिजन उसे सीएचसी ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले छोटेलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसी गांव के किशन गुप्ता ने बताया युवक की ठंड लगने से मौत हुई है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी से जानकारी करने पर उन्होंने दूसरे जनपद का निवासी होने का मामला बताया है। ब्यूरो