फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र में एक युवती की जहर खाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मां ने पड़ोसी युवक पर पुत्री को झांसे में लेकर लड्डू में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है। युवती की जून माह में शादी होनी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार शाम युवती की हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। यहां से उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवती की मां के अनुसार पड़ोसी युवक ऐनुद्दीन उर्फ शेबू अक्सर उसके घर आता था।

कहा वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी की शादी कहीं और हो। शादी होने की जानकारी पर उसने बेटी को झांसा देकर लड्डू में जहर मिलाकर खिला दिया है। जिससे उसकी जान चली गई। महिला के अनुसार उसकी बेटी की शादी महोबा में तय हुई थी। 19 जून को बारात आनी थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि उसकी बेटी को पड़ोसी पिछले छह साल से परेशान कर रहा था। मामले की शिकायत वह कोतवाली में भी कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप
युवती की शादी तय होने के बाद युवक कर रहा था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें