फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के उद्देश्य से पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जबकि 73 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट लगाने के साथ 1011 लोगों को पाबंद किया है। पाबंद किए गए लोग अगर किसी तरह की असामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए तो इनको एक लाख रुपये जुर्माना देना होगा। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 18 लोगों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जबकि विभिन्न गांवों के 73 लोगों के खिलाफ 110 जी मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया कि थानाक्षेत्र के 1011 लोगों को पाबंद किया गया है। अगर यह लोग चुनाव के दौरान कोई भी उपद्रव करते हैं तो इनसे एक लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया जाएगा। बताया कि पिछले दो माह में 118 लोगों को शांति भंग में जेल भेजा गया है। इस दौरान अदालत से फरार चल रहे दस वारंटियों को भी जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को चिह्नित कर पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही और लोगों को पाबंद कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

18 लोगों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें