हमीरपुर। शहर के ग्वालटोली निवासी सोमनारायण (47) व उसके पुत्र रवि किंगरोड के पास चाट का ठेला लगाते हैं। रवि ने बताया उनके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह सोते समय बिस्तर पर सब्जी काटने वाली चाकू भी रखते थे।
सोमवार सुबह 11 बजे जब वह सोकर नहीं उठे तो उन्हें जगाया गया। इस पर देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं। तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पिता ने अपने गले पर चाकू मारी थी।
कोतवाल एके सिंह ने बताया घायल को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया गया है। उनके पास सूचना नहीं आई है। ब्यूरो