फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा(हमीरपुर)। नगर पालिका परिषद के प्रभारी डिमांड लिपिक को मोबाइल से नकल लेने के एक मामले में हुसैनगंज निवासी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। लिपिक ने अध्यक्ष व ईओ को मामला बताया है।


नगर पालिका परिषद के प्रभारी डिमांड लिपिक उमाशंकर ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि हुसैनगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद जावेद व एक अधिवक्ता ने रात 11 बजे एक पत्रावली को लेकर मोबाइल से फोन कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुबह तक काम न होने पर उच्च अधिकारियाें से शिकायत कर फंसा देने और कस्बे में नौकरी न करने देने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामकिशोर ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

पालिका के लिपिक को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें