फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 में सिर्फ 14 शिकायतें निपटीं

Wed, 18 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। तहसील दिवस में 110 शिकायतें आई, किंतु इसमें सिर्फ 14 का निस्तारण हो सका। डीएम ने तहसील दिवस से नदारद जिला उद्यान अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें पेंशन और राशन कार्डों की रहीं।
विज्ञापन


डीएम संध्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में बंगरा गांव के मूलचंद्र ने हैंडपंप लगाने की मांग की। अमरपुरा के सुखलाल ने मकान निर्माण में बाधा डालने, नरेंद्र धनौरी ने वरासत कराने, भारती बुधौलियाना ने सास ससुर द्वारा प्रताड़ित करने, बफाती ने पेंशन दिलाने, करगवां के प्रधान ने राशन कार्डों की ऑनलाइन सूची प्रकाशित कराने, जलालपुर शाख नहर में ठेकेदार द्वारा कुलावे न बनाने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में त्रुटियों को संशोधित कराने की मांग की।

इसी गांव के प्रेम दीक्षित ने कोटेदार द्वारा अधिक मूल्य पर राशन देने, नबीबक्श ने इंदिरा आवास की दूसरी किस्त दिलाने, रतन सिंह धमना ने कोटेदार द्वारा राशन की दुकान किराए पर लगाने, दिनेश बसेला ने शौचालय बनवाने, महेश पठानपुरा ने तहसील में अधिक दर पर स्टांप बेंचने, सिकंदरपुरा के रामखिलावन ने खेत पर कब्जा करने, मुगलपुरा की शांति ने मकान पर कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर, एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, बीएसए रामचन्द्र सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामाधार सिंह राजपूत ने तहसील पहुंच डीएम संध्या तिवारी सेे किशोरी से दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बताया कि पुलिस ने बिना जांच किए ही मामला दर्ज कर लिया, जबकि घटना पूरी तरह से असत्य है।

बताया कि मझगवां थाने में तैनात दरोगा ने उनके मोबाइल पर फोन कर आरोपियों से राजीनामा करने के लिए कहा। इस पर डीएम ने रामाधार सिंह राजपूत को अपर पुलिस अधीक्षक के साथ बैठकर बातचीत करने को कहा। रामाधार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि दुष्कर्म से पहले एक महिला आरोपियों के गांव मुस्करा खुर्द गई थी।

महिला ने राजीनामा का दबाव बनाया था। राजीनामा न करने पर देख लेने की धमकी दी थी। बताया कि अगले दिन आरोपियाें ने इसकी लिखित शिकायत मझगवां थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अपर पुलिस ने अधीक्षक ने सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें