राठ। दिमागी रूप से बीमार महिला ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कस्बे के चरखारी रोड़ सिकंदरपुरा निवासी सुनीता (40) पत्नी गनेश कुमार उर्फ पप्पू करीब दस साल पहले स्कूटर से गिर गई थी।
गनेश ने बताया उसकी पत्नी के सिर में चोट आई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। जिससे उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी। शनिवार रात करीब दस बजे उसने जहर खा लिया। महिला के एक पुत्री लक्ष्मी (20) और दो पुत्र धीरेंद्र, दिव्यांशु हैं। ब्यूरो