बदलने के बाद जिले में अवैध मौरंग खनन को लेकर खासी सख्ती बरती जा रही है। जिलाधिकारी विशाख जी ने इस मामले में 10 और टीमों का गठन किया है। फिलहाल 30 अधिकारियों की टीमें गठित की जा चुकी हैं। जो रात में स्थानीय पुलिस के साथ मुख्य मार्गों से गुजरने वाले ट्रकाें पर नजर रख रहीं हैं।
हालांकि इसके बाद भी कच्चे मार्गों से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौरंग की चोरी करने वाले सफल हो रहे हैं। इस मामले में डीएम ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि अगर पुलिस खनन के मामले में लापरवाही बरत रही है तो उन्हें मोबाइल पर सूचना दें। साथ ही लेखपाल गोपनीय जानकारी एकत्र करें और तहसीलदार नदियों के क्षेत्रों का भ्रमण करें।