फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह पहले ब्याही गर्भवती का फांसी पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर (बिवांर)। बिगहना में छह माह की गर्भवती का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। उसकी सात महीने पहले ही शादी हुई थी और दो दिन पहले ही जीजा के घर से लौटी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के थाना आटा के बारा गांव निवासी हल्के सिंह ने बेटी शोभा (22) की शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिवांर थानाक्षेत्र के बिगहना निवासी जयकरन सिंह के पुत्र बालेंद्र के साथ की थी। शादी समारोह मौदहा के मकरांव निवासी शोभा के बहनोई जयसिंह ने अपने गांव से किया था। शोभा के पति बालेंद्र ने बताया कि बुधवार को वह पिता और मां के साथ खेत पर गया था। घर पर भाभी सुमित्रा और पत्नी शोभा थी। शाम करीब पांच बजे लौटा तो कमरा बंद मिला। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शोभा का शव फांसी पर लटका मिला।
घटना की सूचना पर पहुंचे हल्के सिंह ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बिवांर एसओ दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शादी से पहले शोभा बहन के पास अक्सर रहती थी। इधर, 20 दिन पूर्व शोभा ससुराल से बहन के घर गई थी। वहां से पिछले 23 नवंबर की शाम करीब चार बजे ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में शोभा के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। साथ ही मौत की वजह हैंगिंग है।
विज्ञापन

बिंवार एसओ ने बताया कि हल्के सिंह की तहरीर पर बालेंद्र, शोभा के ससुर जयकरन, सास, जेठ गजेंद्र और बीटू के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें