राठ के चिल्ली गांव में भेड़ चोरी होने की जानकारी देते वृद्ध बाकर शाह। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। चिल्ली गांव में चोरों ने पशुबाड़े से 13 भेड़ लोडर में लाद ले गए। भेड़ों की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है। चिल्ली गांव निवासी बाकर शाह ने बताया वह भेड़ पालन करते हैं। उनके पास 27 भेड़ व 6 बकरियां थीं जो गांव के समीप पशुबाड़े में बधीं रहतीं हैं। पशुबाड़े में ही वह पत्नी इमरत के साथ रहते हैं। सुरक्षा के लिए बाड़े के चारों ओर झांकर डाल रखी है।
बुधवार रात पशुबाड़े में वह सो रहे थे। देर रात झांकर का गेट अलग कर चोर अंदर घुसे और 13 भेड़ किसी वाहन में लाद ले गए। इसकी सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया किसी वाहन के पहियों के निशान मिले हैं। बतादें एक सप्ताह पूर्व लींगा गांव निवासी रामनारायण की दो भैंस चोर ले गए थे। (संवाद)