गहरौली (हमीरपुर)। खरेला थाने के दो सिपाहियों ने सीएचसी मुस्करा से ड्यूटी कर चरखारी घर जा रहे चिकित्सक की कार में जबरन एक युवक को बैठाए जाने के दबाव बनाया। डाक्टर के मना करने पर सिपाहियों ने गालीगलौज कर अभद्रता की। चिकित्सक ने महोबा के अधिकारियों व अपने चिकित्सक संघ से भी शिकायत की है।
सीएचसी मुस्करा में तैनात डॉ. शिवजी गुप्ता ने एसपी महोबा को दिए शिकायती पत्र में बताया मंगलवार शाम वह अपने घर चरखारी जा रहे थे। तभी बसोठ गांव के पास शाम साढ़े चार बजे थाना खरेला के दरोगा रामराज यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार यादव व मो. कामिल ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने एक अपरिचित को कार में बैठाकर ले जाने की दबाव बनाया। मना करने पर अभद्रता व गाली गलौज की। चिकित्सक ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी प्रभाकर उपाध्याय ने कहा एसओ अवकाश पर हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)