फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के भैंसापाली गांव में एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दिल्ली से लौटे गृहस्वामी ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। भैंसापाली गांव निवासी अजय कुमार सविता ने दी तहरीर में बताया वह परिवार समेत तीन माह से दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में सिलाई का काम करते हैं। दिल्ली जाने के पहले घर का सामान एक कमरे में रखकर ताला बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बताया पड़ोसी की मौत होने की खबर पर रविवार को गांव आए। जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो सामान वाले कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला। खोलकर देखा तो कुछ सामान नीचे पड़ा था। जबकि कीमती सामान गायब था। गृहस्वामी ने बताया करीब 80 हजार कीमत के जेवर व अन्य सामान चोरी गया है। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें