मौदहा। कस्बा निवासी एक नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। जिसे परिजन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कस्बे के दुर्गापुरी निवासी ज्योति (24) ने शनिवार को घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। परिजन उसे आननफानन में कस्बे की सीएचसी ले गए।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ऋषि देव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)