फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बकरियां चराने खेत जा रही किशोरी को दबंग अगवा कर ले गया। किशोरी की बहन ने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में दबंग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया उनकी दो भतीजी शुक्रवार दोपहर बकरियां चराने खेत गईं थीं। दोपहर बाद बारिश होने पर बड़ी भतीजी घर लौट आई और छोटी भतीजी खेत पर बकरी चराती रही।
घर लौटकर आई बड़ी भतीजी खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक दबंग युवक ने उनका रास्ता रोक लिया और उसका अपहरण कर ले गया। शाम होने पर छोटी भतीजी घर पहुंची, तब घटना की जानकारी हो सकी। चाचा ने बताया दबंग आए दिन भतीजी के साथ बदसलूकी करता है। इससे भतीजी परेशान रहती है। पीड़ित ने कोतवाली में दबंग के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें