फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिनीवल जच्चा-बच्चा केंद्र चलाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। युवती का गर्भपात कराते समय जच्चा-बच्चा की मौत के बाद चर्चा में आए हमीद हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन समय रहते नवीनीकरण न होने पर शुक्रवार को सील कर दिया गया था। वहीं देर रात कोतवाली में क्षेत्रीय जिला यूनानी अधिकारी ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी नारायण दास व एसीएमओ डॉ. पीके सिंह की टीम ने शुक्रवार को हमीद हास्पिटल गए थे। रजिस्ट्रेशन की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नवीनीकरण न कराकर अस्पताल का संचालन करते मिले। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया था। आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी नारायण दास ने शुक्रवार की देर शाम कोतवाली में महिला चिकित्सक हिना हमीद व उनके पति चिकित्सक अब्दुल हमीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जच्चा-बच्चा की मौत होने का मामला महोबा के थाना कबरई में दर्ज कराया जा चुका है। इसमें उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें