मौदहा। कस्बे के मलिकुंआ चौराहा की नई बस्ती निवासी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कस्बे के सरकारी अस्पताल से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि हलीम (45) ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुत्रों की गलत लतों से आजिज होकर जहर खाने की बात सामने आई है।