फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मुस्करा थानाक्षेत्र के छानी बांध गांव निवासी किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानी बांध गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया उनके चाचा नृपत आर्य (45) के नाम पर एक एकड़ कृषि भूमि है।
विज्ञापन

जिस पर खेती के साथ ही बकरी पालन कर अपना भरण पोषण करते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। मंगलवार शाम नृपत ने घर की अटारी पर फांसी लगा ली। उनकी तलाश करते भतीजा मोनू पहुंचा। जहां फांसी पर लटकता शव मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें