फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कस्बे के जवाहर नगर में मायके में रह रही 24 वर्षीय महिला ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ वर्ष पूर्व मृतका की छोटी बहन भी पिता के घर में आत्महत्या कर चुकी है। गजाधर की पुत्री हेमा का विवाह चार साल पहले थाना जरिया के धगवा गांव में हुआ था। कुछ माह पूर्व पति संजय लोधी की हादसे में मौत होने पर हेमा अपने पिता के घर रहने लगीं।
विज्ञापन

पिता गजाधर ने बताया पुत्री के पति की मौत हो जाने से हमेशा गुमशुम रहती थी। इसी के चलते उसने सूना घर पाकर रविवार को मकान में फांसी लगा ली। इस दौरान सभी सदस्य घर से बाहर थे। पहुंचने पर चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे खूंटी से उतारा, लेकिन हेमा की मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे दो वर्ष की पुत्री कनिष्का छोड़ गईं है। बतादें गजाधर की छोटी पुत्री व मृतका की बहन मोहनी (14) भी आत्महत्या कर चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार सरीला राधेश्याम सिंह ने मौका मुआवना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें